{"_id":"583dbe3e4f1c1b0f1ede61b5","slug":"three-tehsildars-the-explanation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तहसीलदारों का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तहसीलदारों का जवाब तलब
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभाओं, सार्वजनिक भूमि, तालाब, पोखर, चरागाह, कब्रिस्तान एवं श्मशान आदि स्थानों से अवैध कब्जा हटाने के मामले में तहसील सहसवान, सदर एवं दातागंज की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राथमिकता के आधार पर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं।
एडीएम ने समीक्षा के दौरान पाया कि तहसील सदर में 47, सहसवान में 20, बिसौली 91, दातागंज में 46 एवं बिल्सी में 119 स्थानों से अवैध कब्जों को हटाया है। इसमें तहसील सदर, सहसवान और दातागंज की प्रगति संतोषजनक न होने पर एडीएम ने प्रत्येक लेखपाल कम से कम एक अवैध कब्जा अवश्य हटाए, जिससे जिले में जितने लेखपाल होंगे, माह के अंत तक उतने ही अवैध कब्जे हट जाएंगे। सहसवान, बिसौली, बिल्सी तहसीलदार के अनुपस्थित रहने पर जवाब तलब किया जाएगा।