{"_id":"f602a128f04282e4bedb62d73ed8af22","slug":"three-teens-immersed-in-ganges-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे तीन किशोर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे तीन किशोर, एक की मौत
badaun
Updated Wed, 13 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में नहाते समय तीन किशोर डूब गए। आस-पास पालेज की रखवाली कर रहे किसानों ने दो किशोरों को बचा लिया। जबकि एक की लाश मिली। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
उसहैत थाने के गांव खेड़ा जलालपुर में गांव के नन्हे (15) पुत्र कल्यान, टीका (14) पुत्र नवीशेर और कल्लू (15) पुत्र लटूरी गंगा किनारे पशुओं को चरा रहे थे। अपरान्ह तीन बजे तीनों किशोर गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान नन्हे गहरे में चला गया और डूबने लगा। टीका और कल्लू ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी डूबने लगे। चीखने-चिल्लाने पर आस-पास पालेज में रखवाली कर रहे किसान गंगा में कूद गए। किसानों ने टीका और कल्लू को निकाल लिया। नन्हे नहीं मिला। करीब दो घंटे तक ग्रामीण और खोताखोर नन्हे का तलाश करते रहे। शाम पांच बजे नन्हे का शव मिला। घटना के बाद नन्हे के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन