फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three teenagers missing under suspicious circumstances, report filed

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three teenagers missing under suspicious circumstances, report filed
दातागंज के क्षेत्र में लापता किशोरी की तलाश में ग्रामीणों से जानकारी करते एसडीएम व सीओ।संवाद - फोटो : सोरोंजी गंगा की तलहटी से कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िए
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अलग-अलग परिवार की तीन किशोरियां रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, सीओ केके तिवारी व इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने गांव पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की दो टीमें किशोरियों की बरामदगी के लिए जुट गईं हैं।
विज्ञापन

तीनों किशोरियों रविवार शाम करीब चार बजे पड़ोस के गांव दियौनी में कपड़े सिलवाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। एक साथ तीन किशोरियों के गायब होने से गांव में खलबली मच गई।
विज्ञापन

देर रात परिजनों ने किशोरियों को गांव समेत दूसरे इलाकों में तलाशा, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने देर रात गांव पहुंचकर परिजनों से किशोरियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने इलाके में उनकी तलाश की, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मामला अधिकारियों तक पहुंचा। इस पर एसडीएम व सीओ गांव पहुंचे। जहां परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने किशोरियों की जानकारी ली। आशंका है कि कोई तीनों किशोरियों को बहलाकर अगवा कर ले गया है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दातागंज सीओ केके तिवारी ने बताया कि किशोरियों की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा। गायब हुई किशोरियों में से 16 साल की एक हाईस्कूल की छात्रा है। सोमवार को उसकी परीक्षा भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed