{"_id":"67be0bd994829b905107a309","slug":"three-teams-including-sog-formed-to-search-for-missing-girls-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134851-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लापता किशोरियों की तलाश में एसओजी समेत तीन टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लापता किशोरियों की तलाश में एसओजी समेत तीन टीमें गठित
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से तीन किशोरियों के लापता होने के मामले में तीसरे दिन पुलिस को सर्विलांस की मदद से कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि किशोरियां किसी के साथ गईं हैं। वहीं, परिजनों को किशोरियों के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रविवार शाम हमउम्र तीन किशोरियां लापता हो गईं थीं। इसमें एक किशोरी हाईस्कूल की छात्रा भी है। परिजनों ने पहले बताया था कि तीनों किशोरियां एक साथ पड़ोस के गांव में कपड़े सिलवाने की बात कहकर गईं थीं। वहीं परिजनों ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसमें गांव के बाहर उपले थोपने के दौरान लापता होने का जिक्र है।
सोमवार को एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह व सीओ केके तिवारी ने गांव पहुंचकर परिजनों से जानकारी जुटाई थी। साथ ही तीनों के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। अधिकारियों के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस समेत तीन टीमें किशोरियों की तलाश में जुटी हैं। सर्विलांस के आधार पर दूसरे गांव में जाकर संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पड़ताल के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में तीनों किशोरियां गांव से समरेर तक ऑटो में बैठकर जाती दिख रहीं हैं। उनके साथ पड़ोस के गांव के तीन युवक भी हैं। युवक कौन हैं, इसकी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही किशोरियां का पता चल जाएगा।