फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three samples of cheese and spices were filled

Budaun News: पनीर और मसाले के तीन नमूने भरे

Wed, 11 Jun 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three samples of cheese and spices were filled
उझानी ​स्थित डेयरी में नमूने लेते खाद्य विभाग के अ​धिकारी। स्रोत-विभाग
उझानी। बरात में खाना खाने के बाद बच्चों और महिलाओं समेत करीब 25 लोगों के बीमार होने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने दूसरे दिन भी जांच की। दूल्हे के पिता और हलवाई से जानकारी करके टीम ने दुकानदारों के प्रतिष्ठानों से पनीर के दो और मसाले का एक नमूना भरकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

मिल कंपाउंड स्थित महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में रविवार रात गौतम पुरी मोहल्ला निवासी विशाल की शादी बदायूं में लालपुल इलाके की निवासी बुलबुल से हुई थी। दावत के दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों ने लजीज पकवानों का जायका लिया, बाद में खाना खाने के बाद बच्चों और महिलाओं समेत करीब 25 लोगों को उल्टी- दस्त शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

इनमें बच्चों समेत 12 लोगों का कस्बे के निजी अस्पताल तो वधू पक्ष के लोगों का बदायूं के क्लीनिक पर इलाज कराया गया था। दूल्हे के पिता दुर्गा प्रसाद ने हलवाई पर खराब मसाले और अच्छी गुणवत्ता की खाद्य सामग्री का इस्तेमाल नहीं किए जाने का आरोप लगाया था। मामला खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों के संज्ञान में पहुंचा तो सोमवार दोपहर में तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह और खुशीराम ने धर्मशाला परिसर में आकर मसाले के खाली पैकेट कब्जे में लिए। मंगलवार पूर्वाह्न विभागीय टीम ने फिर यहां आकर दूल्हे के पिता दुर्गा प्रसाद और हलवाई रामकिशोर से जानकारी की। हलवाई ने जिस दुकानदारों से खाद्य सामग्री खरीदे जाने की बात कही, उनके प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर पनीर के दो और मसाले का एक नमूना लिया। हलवाई ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों को बताया कि मसाले ब्रांडेड कंपनी के थे।
--
सीएमओ ने एमओआईसी से मांगी रिपोर्ट
मंगलवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार ने फूड प्वाॅइजनिंग के मामले में संबंधित लोगों से वार्ता की। इसके आधार पर उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेजी। इस आशय के निर्देश सीएमओ ने ही दिए थे।

--
पनीर और मसाले के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के अलावा निजी चिकित्सक से भी जानकारी की गई है। जिन लोगों को उल्टी- दस्त होने पर भर्ती कराया गया था, वे सभी पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं।
-सीएल यादव, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed