फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three roads were dug up for drain construction, half the city was jammed

Budaun News: नाला निर्माण के लिए तीन सड़कों की खोदाई, आधे शहर में जाम

Wed, 25 Jun 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three roads were dug up for drain construction, half the city was jammed
लावेला चौक पर गड्ढे में फंसे वाहन को धक्का लगाती सवारी। संवाद
बदायूं। नाला निर्माण के लिए शहर की तीन सड़कों के किनारे खोदाई कर दी गई। उसकी मिट्टी सड़क पर डाल दी गई। इससे शहर में आधा किमी जाने के लिए करीब आधे घंटे का समय लग रहा है। गर्मी और धूप के बीच इन सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही बरसात से मिट्टी में फिसलकर लोग गिर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार को जाने वाले रास्तों में नाले का निर्माण चल रहा है। बाजार जाने के लिए लोगों को लालपुर कोतवाली होते हुए जाना पड़ रहा हैं। ऐसे में उन्हें एक किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इस सड़क पर वाहनों का भार ज्यादा है।
विज्ञापन

लावेला चौक के पास से शिव मंदिर तक सड़क की खोदाई कर मिट्टी सड़क पर डाल दी है। अब नाले पर स्लैब ढाला जा रहा है। वहीं सड़क पर फैली मिट्टी की वजह से फिसलन हो रही है। सोमवार से मंगलवार तक करीब 20 लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावेला चौक से नगर पालिका की ओर जाने वाली सड़क में खोदाई की गई है। यहां से सिर्फ दो पहिया वाहन ही मुश्किल से निकल पा रहे हैं। इसके अलावा छह सड़का से पालिका की ओर से जाने वाली सड़क के किनारे खोदाई की गई है। इसकी मिट्टी पूरे सड़क पर फैल गई है।
राहगीर हिमांशु सिंह ने बताया कि सुबह दफ्तर जाने के लिए निकले थे। लावेला के पास आमने-सामने से कार फंस गई, इसके पीछे एक के बाद एक वाहनों की कतार लग गई। इस पर वह शिव मंदिर से होते हुए बस स्टैंड की तरफ जाने लगे तो मंदिर के पास भी जाम मिल गया। 25 मिनट तक जाम में फंसे रहे। इसी तरह हरिप्रकाश तिवारी ने बताया कि सोमवार को आधा घंटा तक जाम में फंसने की वजह से मंगलवार को कोतवाली होते हुए दातागंज तिराहा से इंद्रिराचौक को गए।
--
कार ने नीचे आई बाइक, महिला ने तोड़ा शीशा
एक कार लावेला चौक से जोगीपुरा की तरफ आ रही थी। नाला निर्माण की वजह कार जाम में फंस गई। इस पर चालक ने कार को आगे बढ़ाया तो सामने बाइक से टक्कर हो गई। बाइक सवार महिला गिर गई। गुस्से में महिला ने एक के दोनों शीशे ईंट से तोड़ दिए और चालक को खरी-खोटी सुनाई।
-

- नाला निर्माण की वजह से दिक्कत है। सभी लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जाम से निजात मिल सकेगी। फिर भी यातायात पुलिस को लगा दिया है। - आरएल राजपूत, प्रभारी, यातायात पुलिस


- बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने के लिए शहर में नाला निर्माण कराया जा रहा है। खोदाई की वजह से लोगों को कुछ परेशानी हो रही है। आने वाले 10 दिनों में नाला निर्माण का काम पूरा होने की उम्मीद है। - फात्मा रजा, अध्यक्ष, नगर पालिका

लावेला चौक पर गड्ढे में फंसे वाहन को धक्का लगाती सवारी। संवाद

लावेला चौक पर गड्ढे में फंसे वाहन को धक्का लगाती सवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed