फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people including two women committed suicide in 24 hours

Budaun News: 24 घंटे में दो महिला समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या

Tue, 22 Oct 2024 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three people including two women committed suicide in 24 hours
​कुंवरगांव क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
कुंवरगांव/कछला। जिले में 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। कुंवरगांव में एक महिला ने विषैला पदार्थ खाया तो दूसरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कछला। वार्ड छह निवासी अमित कुमार (22) पुत्र रमेश पटवा रविवार रात को खाना खाने के बाद अपने घर में सोया था। सोमवार की सुबह जब वह कमरे से उठकर बाहर नहीं आया तो परिजनों ने वहां जाकर देखा तो होश उड़ गए। अमित फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर परिजनों की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अमित को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी भी विवाद से इनकार किया है।
विज्ञापन

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव अर्सिस निवासी आकाश की शादी तीन साल पहले जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी अंतर्गत गांव इटौरिया निवासी महावीर की बेटी सुरमाला (25) के साथ हुई थी। सुरमाला ने रविवार को करवा चौथ का व्रत भी रखा था। सोमवार की दोपहर कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी होने के बाद बेटी के ससुराल पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





पहला करवाचौथ का व्रत रखा, शाम को विषैला पदार्थ खाकर दी जान
कुंवरगांव। कस्बा उझानी निवासी महावीर की शादी सात माह पहले उझानी थाना क्षेत्र के गांव सिगोही निवासी छोटे लाल की बेटी लक्ष्मी से हुई थी। कुछ दिन पहले लक्ष्मी के रिश्ते के दादा का निधन हो गया था। इसी के चलते वह अपने मायके में थी।

रविवार को घर पर तेहरवीं का कार्यक्रम था। साथ ही लक्ष्मी ने पहला करवाचौथ का व्रत भी रखा हुआ था। तेरहवीं कार्यक्रम में लक्ष्मी का पति महावीर भी ब्राह्मणों के साथ बैठकर भोजन करना चाहता था, लेकिन ब्राह्मण सहित 13 लोगों को पहले भोजन करना था। संख्या पूरी होने के चलते महावीर को खाने के लिए नहीं बैठाया गया। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और पत्नी से तकरार हो गई। पति की नाराजगी से लक्ष्मी इतना क्षुब्ध हो गई कि उसने घर में रखा विषैला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे बदायूं लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। संवाद

कुंवरगांव क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद

कुंवरगांव क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed