Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people, including the husband, accused of dowry murder, were sent to jail.

Budaun News: दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन को भेजा जेल

Sat, 29 Nov 2025 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three people, including the husband, accused of dowry murder, were sent to jail.
बिल्सी। गांव फकीराबाद में 22 नवंबर को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसमें पीड़ित पिता की ओर से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

सीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बरेली जिले के थाना भमौरा क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग निवासी महेश साहू ने अपनी पुत्री शिखा की मौत के बाद क्षेत्र के गांव फकीराबाद निवासी दामाद पुष्पेंद्र साहू समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने बिल्सी नगर के बदायूं बस स्टैंड के पास पति पुष्पेंद्र, सास जसोदा और ससुर ब्रजेश साहू को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन


दहेज के मामले में रिपोर्ट दर्ज



इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम ब्योर निवासी रिजवाना ने अपने ससुराल वाले वालों पर दहेज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिजवाना का कहना है कि उनके पिता ने दान दहेज देकर उनकी शादी पास के ही गांव चंदोई निवासी राहिद के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। मगर, शादी के छह वर्ष बाद भी उनका पति, देवर, सास, ससुर व नंद उनसे बुलेट बाइक व एक लाख रुपये की मांग करते हैं। उसे घर से बाहर निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि दहेज मांगने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed