फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people including a married woman committed suicide in a family dispute

Budaun News: विवाहिता समेत तीन लोगों ने पारिवारिक कलह में दी जान

Tue, 28 Jan 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three people including a married woman committed suicide in a family dispute
मुनिराज का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
बदायूं। पारिवारिक कलह में शहर के अलावा बिल्सी और सहसवान में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। शहर के चंदोखर गौंटिया में युवक का शव उसके घर पर लटका मिला। वहीं सहसवान में युवक की परिवार में कुछ कहासुनी हो गई तो खेत पर जाकर मचान से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं बिल्सी में एक विवाहिता का शव लटका मिला। तीनों ही लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटककर मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन



मां-बहन और पत्नी को बाजार
भेजकर फंदे से लटका युवक
- सिविल लाइंस क्षेत्र के चंदोखर गौंटिया में रविवार शाम की घटना
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंदोखर गौंटिया निवासी सोनू गुप्ता (25) पानी की टंकी के निर्माण का ठेका लेते थे। उनके पिता वीकेश गुप्ता भी राजस्थान के अलवर में यही काम करते हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब चार बजे सोनू ने घर में मौजूद पत्नी, मां और बहन को कुछ सामान खरीदकर लाने के बहाने उन्हें बाजार भेज दिया। इसके बाद घर का दरवाजा बंद कर कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब सोनू की पत्नी, मां एवं बहन घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लोगों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। जहां कमरे में सोनू फंदे से लटका मिला। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पिता वीकेश के अलवर से लौटने पर सोनू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, सूचना मिलने पर बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव सिरोही निवासी सोनू गुप्ता के ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने सोनू के परिवार के लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाया। सोनू की पत्नी ने देवर एवं बहनोई को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पोस्टमार्टम में फंदे से लटककर मौत होना आया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या की है।



खेत के मचान से लटककर युवक ने की आत्महत्या
सहसवान। गांव भगता नगला निवासी मुनिराज (26) पुत्र बीरबल की 25 जनवरी की शाम परिवार में मामूली कहासुनी हो गई थी। इस पर वह घर से क्षुब्ध होकर खेत पर चला गया था। देर रात मुनिराज ने अपने ही खेत पर बने मचान से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। जहां खेत में उसका फंदे पर लटका शव मिला। मृतक की पत्नी ओमवती ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह में युवक ने आत्महत्या की है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके उसके लटक कर मरने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं। उसके परिवार में पत्नी ओमवती के अलावा तीन बच्चे हैं। इनमें दो पुत्र और एक पुत्री है। मुनिराज मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। संवाद

बिल्सी में फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान
बिल्सी। हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव खदरी के रहने वाले उदयभान ने बेटी राधा (23) की शादी करीब डेढ़ साल पहले बिल्सी के गांव आलमपुर निवासी आकाश से की थी। राधा के पांच महीने की बेटी है। शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में राधा ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। किसी ने मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। इस पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।

वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों ने फंदे पर लटकने की बात कही। मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम कराने की पुलिस को तहरीर दी। बिल्सी थाने के क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। आरोप की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

मुनिराज का फाइल फोटो।

मुनिराज का फाइल फोटो।- फोटो : संवाद

मुनिराज का फाइल फोटो।

मुनिराज का फाइल फोटो।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed