फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people including a girl got burnt after coming in contact with HT line

Budaun News: एचटी लाइन की चपेट में आकर बच्ची समेत तीन लोग झुलसे

Fri, 14 Feb 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three people including a girl got burnt after coming in contact with HT line
जिला अस्पताल में भर्ती झुलसा व्य​क्ति। स्रोत-वी​​​डियोग्रैब
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के काजी सहोरा गांव में छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आकर एक ही परिवार की बच्ची समेत तीन लोग झुलस गए। परिजनों ने झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के काजी सहोरा गांव में चंद्रपाल (65) के घर की छत के पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार सुबह चंद्रपाल अपनी डेढ़ साल की नातिन प्रतिभा को छत पर खिला रहे थे। इसी बीच उनका हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे चंद्रपाल और बच्ची दोनों करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

फॉल्ट होने से लाइन टूटकर छत पर ही गिर गई। चंद्रपाल की चीख सुनकर उनकी पुत्रवधू मिथिलेश दौड़कर छत पर पहुंचीं। हड़बड़ाहट में उनका पैर लाइन के ऊपर पड़ गया, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गईं। करंट से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तार को डंडे से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चंद्रपाल के बेटे सर्वेश ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत निगम के जेई समेत कर्मचारियों को घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की शिकायत की थी, लेकिन लाइन को अब तक हटवाया नहीं गया। इससे पहले भी एक बार लाइन टूटकर गिर चुकी है। आक्रोशित परिजनों ने विद्युत निगम से हाईटेंशन लाइन को हटाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed