फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people have been booked for attempted murder

Budaun News: जानलेवा हमले के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Dec 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three people have been booked for attempted murder
बदायूं। न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली के आदेश पर मारपीट, गला दबाने और जानलेवा हमले से जुड़े आरोपों के एक मामले में तीन लोगों के खिलाफ फैजगंज बेहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के पिसनहारी गांव निवासी अनु शर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 नवंबर 2025 की सुबह वह खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही सुमित शर्मा, अमित शर्मा पुत्रगण मुनीश और अखिलेश उर्फ अवनीश पुत्र महेशपाल ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र के अनुसार तीनों ने पुरानी कहासुनी को लेकर उससे गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि सुमित शर्मा ने उसके गले में अंगोछा डालकर गला दबाने की कोशिश की। अमित शर्मा ने चाकू से उसके दाहिने हाथ पर वार किया। इससे हाथ कट गया। थाना व एसएसपी से शिकायत की, सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली के समक्ष प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय के निर्देश पर फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed