फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people died in separate road accidents

Budaun News: अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three people died in separate road accidents
गौरव। फाइल फोटो - फोटो : mathura
बदायूं। अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। यह घटनाएं हजरतपुर, सिविल लाइंस और उसावां थानाक्षेत्र में हुईं। अज्ञात वाहन और ट्रक की टक्कर मारने से हादसे हुए हैं। टक्कर मारने वाले मौके से भाग गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हजरतपुर थानाक्षेत्र के गांव भाऊ नगला निवासी शिवराम का बेटे गौरव (18) शनिवार शाम को शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव गुजौरा जोता निवासी चाचा प्रकाश और चाची ऊषा के साथ उनके घर दावत खाने के लिए ई-रिक्शा से जा रहा था। कलान थानाक्षेत्र के बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर रुकनापुर पुलिया के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे रिक्शा पलट गया और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। चाचा प्रकाश उसे नजदीक क्लीनिक पर ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते वक्ता रास्ते में ही गौरव ने दम तोड़ दिया। वहीं, ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया तो उसे राहगीरों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रहीमुद्दीन नगर निवासी हेतराम (45) को 29 अगस्त की शाम को ड्यूटी जा रहे थे। तभी कादरचौक रोड स्थित ईंट भट्टे के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हेतराम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां थानाक्षेत्र के भकरौली गांव निवासी कुलदीप (30) पत्नी सीमा (28) और चार वर्षीय बेटी अराध्या के साथ स्कूटी से पचदेवरा दीवान नगर से अपने गांव लौट रहे थे। मारौरी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटी घायल हो गईं। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटी ज्यादा घायल नहीं थीं। इस वजह से उन्हें प्राथमिक उपचार करवाकर घर भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरव। फाइल फोटो

गौरव। फाइल फोटो- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed