फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people died in separate accidents

Budaun News: अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की गई जान

Sun, 24 Aug 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three people died in separate accidents
विशाल। फाइल फोटो
बदायूं। जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दो शवों का पोस्टमाॅर्टम कराया, जबकि एक शव का पोस्टमाॅर्टम सैफई में हुआ है। पुलिस ने शवों को उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। इनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसों में तीनों बाइक सवार की जान गई है। इन लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

--
कार और बाइक में टक्कर लगने से युवक की मौत
रुदायन/इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव फिराजपुर बवरा निवासी विशाल (27) पुत्र दौजीराम शनिवार को बिसौली से घर बाइक से लौट रहा था। दोपहर करीब दो बजे हेमपुर-भवानीपुर के बीच सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिसमें विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विशाल पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह खेती करता था। शनिवार को वह बाइक से बिसौली गया था। दोपहर करीब एक बजे घर लौट रहा था हेमपुर-भवानीपुर के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सिर के बल सड़क पर गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

बदायूं। बिसौली क्षेत्र के रानेट चौराहे के पास दो बाइकें शुक्रवार को आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। बिसौली थानाक्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी प्रमोद (35) पुत्र बृजपाल शुक्रवार को अपने दोस्त कृपाल के साथ रानेट ड्यूटी करने बाइक से गया था। वह रानेट निवासी पुष्पेंद्र के ट्यूबवेल पर नौकरी करता था। जैसे ही उनकी रानेट चौराहे के पास पहुंचा कि सहसवान की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार प्रमोद ने टक्कर मार दी। इससे पांच लोग घायल हो गए। प्रमोद और कृपाल को गंभीर हालत में परिजन चंदौसी ले गए। दूसरी बाइक सवार उघैती थाना क्षेत्र के गांव निभेरा के रहने वाले हुकुम सिंह, विजयपाल व कन्हई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रमोद के परिजन उसको इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।

---
सात दिन पहले हुए हादसे में घायल युवक की इलाज दौरान मौत

कुंवरगांव। सात दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज दौरान सैफई मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। पनौटा गांव के रहने वाले धर्मपाल का 16 वर्षीय बेटा तुलसी राम अपने ननिहाल थानाक्षेत्र के मडिया भांसी गांव गया था। जहां से वह बाइक से बिनवार की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार भिदुलिया थाना बिनवार निवासी यशपाल से बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन घायल को मेडिकल काॅलेज सैफई ले गए। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक तुलसी राम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसका छह माह का बेटा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed