फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three people attacked the priest with acid In Badaun

पुजारी पर 'पापियों' का हमला: मंदिर में पूजा करते वक्त पंडित पर एसिड अटैक, तीन पर एफआईआर

Sun, 25 Sep 2022 10:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 25 Sep 2022 10:42 PM IST
सार

रविवार को विपिन मंदिर में पूजा कर रहे थे। उसी समय भीष्मपाल के बेटे अभिषेक, अमित और टीकू मंदिर आए। उनके पास बोतल में तेजाब था। जैसे ही वह उनकी ओर मुड़ा कि आरोपियों ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इससे वह झुलस गया। 

विज्ञापन
three people attacked the priest with acid In Badaun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिविल लाइंस इलाके में शेखूपुर सहकारी चीनी मिल परिसर में स्थित मंदिर के पुजारी विपिन पाठक पर तेजाब से हमला किया गया। पुजारी के मुताबिक रविवार को पूजा-पाठ के दौरान उस पर तेजाब फेंका गया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

शेखूपुर कस्बा निवासी 22 वर्षीय विपिन पाठक पुत्र सुरेश चंद्र पाठक सहकारी चीनी मिल परिसर में स्थित मंदिर में पिछले डेढ़ साल से पुजारी हैं। वह रोज सुबह छह बजे से मंदिर आकर साफ सफाई और पूजा-पाठ करते हैं। फिर रात आठ बजे तक मंदिर में रहते हैं। आरोप है कि उससे पहले भीष्मपाल पाठक मंदिर का पुजारी था, लेकिन चीनी मिल प्रबंध कमेटी ने भीष्मपाल को यहां से हटाकर उन्हें रख लिया था। इससे भीष्मपाल का परिवार रंजिश मान रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को विपिन मंदिर में पूजा कर रहे थे। उसी समय भीष्मपाल के बेटे अभिषेक, अमित और टीकू मंदिर आए। उनके पास बोतल में तेजाब था। जैसे ही वह उनकी ओर मुड़ा कि आरोपियों ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इससे वह झुलस गया। 

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस और परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया गया। पुलिस ने विपिन की तहरीर पर अभिषेक, अमित और टीकू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed