फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people arrested for shooting grain merchant's son

Budaun News: गल्ला व्यापारी के बेटे को गोली मारने तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Three people arrested for shooting grain merchant's son
गोली मारने वाले आरोपियों को जेल भेजती थाना दातागंज पुलिस। संवाद
दातागंज। कस्बे के मोहल्ला बुधबाजार निवासी युवक कुणाल उर्फ सूर्यांस पुत्र सुनील को उसके ही दोस्तों ने शुक्रवार देर रात गोली मार दी थी। पुलिस ने उसके दोस्त मोहल्ले के ही रहने वाले प्रियांशु वर्मा और दो नाबालिग को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कस्बा दातागंज के रहने वाले कुनाल के तीन दोस्त शुक्रवार की शाम को उसे घर से बुलाकर ले गया। चारों लोग कस्बे के बाहर एक बाग में बैठकर बात कर रहे थे। चोरों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान उसके नाबालिग दोस्त ने तमंचा निकाला और कुनाल को गोली मार दी। गोली उसके जंघे में लगी। गोली मारने के बाद तीनों दोस्त भाग गए। पुलिस ने प्रियांशु वर्मा औ दो नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन रात में तीनों घर में नहीं मिले। शनिवार की सुबह पुलिस ने चेतावनी दी कि आरोपी न मिले उनके घर को बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा। उसके बाद आरोपियों के परिवारवालों ने उन्हें हाजिर करवा दिया। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

--------------
प्रेम प्रसंग को लेकर दोस्तों में ठनी रार
बताया गया है कि कुनाल का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी को लेकर तीनों दोस्त उससे अंदरखाने रंजिश मानने लगे। तीनों ने योजना बनाकर उसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई। गनीमत रही कि कुनाल की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
कोट,

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गोली लगने से घायल हुए कुनाल की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस विवेचना कर रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed