{"_id":"68cdc1009585b819bb085c49","slug":"three-notorious-thieves-arrested-in-police-encounter-badaun-news-c-123-1-sbly1018-147363-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
Sat, 20 Sep 2025 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:15 AM IST
सार
बदायूं जिले में जरीफनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
चोरी के आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एक चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जरीफनगर थाना क्षेत्र में काफी दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही थीं। पंचायत भवनों के ताले तोड़कर उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिए गए थे। लगातार घटनाओं को देखते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस को खुलासे के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने बागवाला रोड पर चोरों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जवाबी फायरिंग में एक चोर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घेर कर तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए आरोपी संभल के थाना जुनावई के गांव रमवाना निवासी नेमपाल, सत्यदेव और उघैती थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा निवासी जितेश है।
विज्ञापन