{"_id":"6a6f9fec3620f055c60ccc1f","slug":"three-motorboats-were-deployed-six-divers-were-engaged-and-red-flags-were-placed-along-hazardous-routes-badaun-news-c-123-1-bdn1010-169926-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तीन मोटरबोट भेजीं, छह गोताखोर लगाए, खतरे वाले रास्तों में लगाए लाल झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तीन मोटरबोट भेजीं, छह गोताखोर लगाए, खतरे वाले रास्तों में लगाए लाल झंडे
विज्ञापन
गंगा किनारे मोटरबोट के संबंध में जानकारी लेते एसडीएम दातागंज। संवाद
उसहैत। गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हड़कंप है। गंगा पार के कई गांवों के आसपास पानी भर गया है। इस ओर भी गांव अहमद नगर बछौरा, भखरी, बेहटी और अस्मया रफतपुर के लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। एसडीएम ने पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए तीन मोटरबोट मंगा ली हैं। सोमवार को तीन मोटरबोट और आएंगी। छह गोताखोर भी लगा दिए गए हैं।
एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह ने थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने कानूनगो और लेखपालों की टीमें बनाई हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची तैयार करने और पल-पल की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
गंगा में पानी बढ़ने से जटा गांव को जाने वाली पुलिया के ऊपर से तीन फुट पानी बह रहा है, जिससे जटा, प्रेमी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, रैपुरा तथा कदम नगला को जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा इस ओर के कमलूनगला, भखरी, बेहटी, अस्मयारफतपुर, अहमदनगर बछौरा, कोन का नगला और बल्ले नगला के रकबों में में चारों ओर से पानी-पानी भर गया है। चकरोड आदि मार्गों से आवागमन बाधित हो चुका है।
विज्ञापन
एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जटा जाने वाली पुलिया पर लाल झंडे लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। तीन मोटर बोट लगा दी हैं। तीन और मोटरबोट सोमवार को मंगा दी जाएंगी। कानूनगो के नेतृत्व में लेखपाल राकेश कुमार सिंह, अखिल प्रताप सिंह तथा रामप्रताप सिंह को लगाया गया है। लेखपालों को बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची तैयार करने और क्षेत्र की रिपोर्ट देने को कहा गया है। पानी और बढ़ने की आशंका के मद्देनजर गंगा किनारे के सभी गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।