फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three MBBS students drowned in the Ganges

Budaun News: गंगा में डूबे MBBS के तीनों छात्रों के शव बरामद, पानी के नीचे रेत में फंसे मिले

Sun, 19 Feb 2023 12:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Feb 2023 12:51 PM IST
सार

कछला गंगा घाट पर छानबीन कर रही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के कठिन प्रयास के बाद रविवार दोपहर जौनपुर निवासी जय मौर्य का शव मिल गया। उसके बाद छात्र पवन के शव को भी बरामद कर लिया गया। बाद में नवीन का शव भी बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
Three MBBS students drowned in the Ganges
नवीन सेंगर, जय मौर्य और पवन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में कछला घाट पर गंगा में डूबे एमबीबीएस के तीनों छात्रों के शव रविवार दोपहर एक बजे तलाश कर लिए गए। तीनों छात्रों के शव घटनास्थल से करीब पौन किलोमीटर दूर पानी के नीचे रेत में फंसे मिले। एसडीआरएफ ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें खोज निकाला। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के पांच छात्र शनिवार दोपहर कछला गंगाघाट पर नहाते समय बह गए थे। इनमें गोरखपुर के प्रमोद यादव और राजस्थान के भरतपुर में रहने वाले अंकुश को गोताखोरों ने तुरंत बचा लिया था लेकिन पवन यादव, नवीन सेंगर और जय मौर्य का पता नहीं चला था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह करीब एक घंटे बाद कछला घाट पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से उनकी तलाश कराई लेकिन इन गोताखोरों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। वे केवल गंगा में डुबकी लगाकर छात्रों की तलाश कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Three MBBS students drowned in the Ganges
रविवार दोपहर तक चला सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला

देर रात तक चला था सर्च अभियान 

उन्होंने कांटा और जाल डालकर भी उन्हें तलाश करने की कोशिश की थी। शाम करीब सात बजे अमरोहा से एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने की वजह से टीम ने जेनरेटर की मदद से देर रात तक सर्च अभियान चलाया लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के बाद कारण रोक दिया।

रविवार सुबह फिर से एसडीआरएफ ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया। दोपहर करीब 12 बजे पहले जय मौर्य का शव मिला। वह जौनपुर के सराय थाना क्षेत्र के गांव परसनी का रहने वाला था। साढ़े 12 बजे बलिया के थाना पगड़ी क्षेत्र के गांव दोगराह निवासी पवन यादव पुत्र जयप्रकाश का शव मिला। 

इसके आधे घंटा बाद हाथरस की टीचर्स कॉलोनी में रहने वाले नवीन सेंगर पुत्र गंधर्व सिंह का शव मिला। इस दौरान तीनों छात्रों के परिवार वाले, एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, तहसीलदार करनवीर सिंह और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे जय मौर्य के परिजन

रविवार दोपहर सबसे पहले जय मौर्य का ही शव गंगा से निकाला गया था लेकिन उसके परिवार वाले पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। वह इस संबंध में एडीएम विजय कुमार से भी मिले। एडीएम ने बताया कि यह कानूनी प्रक्रिया है। इसके तहत पोस्टमार्टम कराना पड़ेगा। उन्होंने परिवार वालों को समझाया तो वह मान गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed