{"_id":"86f1eba20e00308cdd33b8a2dca4f049","slug":"three-managers-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय अनियमितताएं बरतने पर तीन प्रबंधकों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय अनियमितताएं बरतने पर तीन प्रबंधकों पर गिरी गाज
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 29 Dec 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के आदेश पर किए गए निलंबित
बिल्सी, कुंवरगांव और संभल जिले के रजपुरा बैंक शाखा में थे तैनात
पहला मामला-
जिला सहकारी बैंक की शाखा बिल्सी के प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने किसान, साधन सहाकारी समिति बिल्सी, रिसौली, बैरमईकलां, बडनौमी और खेड़ा शहजादनगर को एमएमएमएस की धनराशि 57652.00 का अनियमित भुगतान किया गया। इसके अलावा उन्होंने शाखा बिल्सी के कार्यकाल में बैंक के कंप्यूटर उपकरणों का उचित रखरखाव नहीं किया गया। जिसकी वजह से बैंक का 27500 और सर्विस टैक्स का व्यय अनावश्यक रूप से करने के उपरांत भी शाखा का सीबीएस सिस्टम उचित रूप से कार्य नहीं कर रहा है। उनके द्वारा बरती गई अनियिमतताओं की जांच उप महाप्रबंधक उमाशंकर तिवारी ने की थी। उन्होंने जांच में और भी कई गंभीर वित्तीय अनियमितताएं पकड़ीं। बैंक के सचिव और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के अनुसार इन सभी आरोपों में पुष्पेंद्र कुमार सिंह को निलंबित किया गया है।
दूसरा मामला-
सचिव और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के अनुसार बैंक की शाखा कुंवरगांव पर तैनात रहे प्रबंधक राजीव कुमार सक्सेना को भी कई वित्तीय अनियमितताएं बरते जाने पर निलंबित किया गया है। आरोप है कि उन्होंनेे यहां पर तैनात रहते हुए गेंहू खरीद खातों में 77064.58 का अधिविकर्ष किया गया। 30700.50 की धनराशि साधन सहकारी समिति बनगढ़ द्वारा जमा कर दी गई। शेष धनराशि 146364 की वसूली सक्सेना के वेतन,देयकों से की गई परंतु उन्होंने उक्त अधिविकर्ष पर 18 प्रतिशत की दर से ब्याज की धनराशि का आंकलन न कर बैंक को हानि पहुंचाई। उन पर भी और कई आरोप हैं। उन आरोपों में राजीव सक्सेना को निलंबित किया गया है।
तीसरा मामला-
भारी अनियमितताएं बरते जाने पर संभल जिले की शाखा रजपुरा के प्रबंधक कुनाल को भी निलंवित किया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि उन पर आरोप है कि उन्होंने बैंक हितों की उपेक्षा करते हुए बैंक को आर्थिक हानि पहुंचाई। उन्होंने साधन सहकारी समिति रजपुरा, इकोना, देवपुरा, निजामपुर, सिसौनाडांडा, भीकमपुर जैनी, बसंतपुर डांडा और गवां समितियों की एमएफएमएस की धनराशि 1,14,250,00 का भुगतान अनियमितरूप से निबंधक भारत सरकार के निर्देशों के विपरीत कर बैंक को आर्थिक क्षति पहुंचायी है। सभी को जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
आसफपुर के शाखा प्रबंधक से गैरहाजिरी पर जवाब-तलब
बदायूं। जिला सहकारी बैंक के सचिव और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के अनुसार बैंक की शाखा आसफपुर के प्रबंधक अजेय श्रीवास्तव 27 अक्तूबर-15 से निरंतर अनुपस्थित चल रहे है। आरोप है कि वह उनका किसी तरह का कोई अवकाश अवशेष नहीं है। कार्यपालक ने उन्हें भेजे पत्र में कहा है कि वह अपनी गलती को छुपाने के लिए दूसरे कर्मचारियों पर दोषारोपण कर अनाधिकृत रूप से बैंक कार्यालय से पलायित चल रहे हैं। चेतावनी दी गई है यदि सात दिन के अंदर जवाब नहीं दिया गया तो उनकी सेवाएं समाप्ति की कार्रवाई को संचालक मंडल के समक्ष मामला रखा जाएगा।
000000000
गंभीर अनियमितताओं में तीन शाखा प्रबंधकों को निलंबित कर दिया गया है। कहा है कि कुछ और समितियों के सचिवों के खिलाफ भी जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजेश यादव, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक