फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three lakh rupees were cheated in the name of getting a job, FIR lodged against twoThree lakh rupees were cheated in the name of getting a job, FIR lodged against two

Budaun News: नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे, दो पर एफआईआर

Sat, 17 Aug 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees were cheated in the name of getting a job, FIR lodged against twoThree lakh rupees were cheated in the name of getting a job, FIR lodged against two
अलापुर। थाना क्षेत्र के दो लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से तीन लाख रुपये ठग लिए। युवक को फर्जी ज्वानिंग लेटर पकड़ा दिया। वह ज्वाइनिंग लेटर लेकर ब्लॉक में गया तो पता चला कि वहां ब्लॉक कोआर्डिनेटर के पद पर कोई जगह ही नहीं निकली है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपला निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि अक्तूबर 2019 में उनके मोबाइल पर अलापुर क्षेत्र के गांव चंदी नगला निवासी बृजेश कुमार ने कॉल करने बताया कि ब्लॉक में आशा और ब्लॉक कोआर्डिनेटर के पद पर जगह निकली है। अगर रुपये खर्च करोगे तो नौकरी पर लगवा देंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक कोआर्डिनेटर पद के लिए 2.50 लाख रुपये मांगे गए थे। प्रदीप ने इतने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके बाद 1.80 लाख रुपये में बात तय हो गई। 15 अक्तूबर 2019 को उसने ब्रजेश को 1.80 लाख रुपये दे दिए। उसके अलावा अलापुर के श्रीकृष्ण ने ही 1.25 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जनवरी 2020 को उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर कहा गया कि ब्लॉक में जाकर कोआर्डिनेटर के पद पर नौकरी करो। वह ज्वाइनिंग लेटर लेकर उसावां ब्लॉक पहुंचा तो उसे बताया गया कि यहां कोई ऐसी जगह ही नहीं निकली है। ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने बृजेश से रुपये लौटाने को कहा। कई बार उसने रुपये मांगे, लेकिन आरोपियों ने रुपये नहीं लौटाए। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed