फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three lakh rupees swindled under the pretext of selling land; case registered against three individuals.

Budaun News: जमीन बेचने के नाम पर तीन लाख की ठगी, तीन पर रिपोर्ट

Tue, 08 Sep 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees swindled under the pretext of selling land; case registered against three individuals.
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मोहद्दीन नगर निवासी असरार अहमद की शिकायत पर पुलिस ने अहमद अली, संदीप शर्मा और शालिनी उर्फ मंजूलता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, असरार अहमद को उसके परिचित अहमद अली ने बरेली रोड स्थित खेड़ा नवादा में दो बीघा जमीन दिखाते हुए उसे संदीप शर्मा और शालिनी उर्फ मंजूलता की बताई। जमीन का सौदा 50 लाख रुपये में तय होने की बात कही गई। आरोप है कि 12 जनवरी 2025 को सौदा तय होने के बाद पीड़ित ने एक लाख रुपये नकद बतौर बयाना दे दिया।
विज्ञापन

इसके बाद 14 और 15 जनवरी को अलग-अलग रकम तथा ऑनलाइन भुगतान के जरिये कुल दो लाख रुपये संदीप और शालिनी के खातों में भेजे गए। रकम देने के बाद पीड़ित ने जब जमीन का बैनामा कराने को कहा तो आरोपी कथित तौर पर टालमटोल करने लगे। शक होने पर जानकारी की गई तो पता चला कि दिखाई गई जमीन आरोपियों की थी ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि तीनों ने साजिश के तहत जमीन को अपना बताकर उससे तीन लाख रुपये की ठगी की। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार, उसने पहले थाने और फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि जांच के निर्देश दिए गए है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed