{"_id":"58e251eb4f1c1b3a465b51a3","slug":"three-lakh-ration-cards-canceled-in-district-now-ration-will-get-from-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में साढ़े तीन लाख राशन कार्ड निरस्त, अब पर्ची से मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में साढ़े तीन लाख राशन कार्ड निरस्त, अब पर्ची से मिलेगा राशन
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में साढ़े तीन लाख राशन कार्ड
निरस्त, अब पर्ची से मिलेगा राशन
-अगले तीन महीने में जारी किए जाएंगे नए राशन कार्ड
-अंत्योदय योजना के भी 44221 राशन कार्ड निरस्त किए
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो वाले राशन कार्ड निरस्त करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का असर बदायूं में भी हुआ है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के करीब साढ़े तीन लाख राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं। नए राशन कार्ड बनने में अभी तीन महीने लगने का अनुमान है, तब तक कोटेदार की ओर से जारी पर्ची से कार्डधारकों को राशन का वितरण किया जाएगा। निरस्त हुए राशन कार्ड जमा करके कार्डधारक यह पर्ची कोटेदारे से हासिल करेंगे।
वहीं, कहा जा रहा है कि नए राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होगा। हालांकि वह कैसा होगा, उसका स्वरूप अब तक तय नहीं हुआ है। पूर्ववर्ती सपा सरकार में पूर्ति निदेशालय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो वाले राशन कार्ड जारी कराए थे। इससे ही उपभोक्ता राशन ले रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद आदित्यनाथ योगी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो वाले राशन कार्ड निरस्त करने का फरमान जारी कर दिया। अखिलेश के फोटो राशन कार्ड के मुख्य पृष्ठ पर है। जिले में ऐसे सभी साढ़े तीन लाख राशन कार्ड जिला पूर्ति अधिकारी ने निरस्त करने करते हुए उनको जमा करने के आदेश कोटेदारों को दिए हैं। सभी कोटेदारों से कहा गया है कि जो उपभोक्ता उनके पास कार्ड लेकर राशन लेने आएं उसका कार्ड जमा कर उसे पर्ची दे दी जाए। अगले तीन महीने तक उसी पर्ची से उपभोक्ताओं को राशन मुहैया कराया जाए। निरस्त होने वाले राशन कार्डों में अंत्योदय योजना के 44221 राशन कार्ड भी शामिल हैं। ये राशन कार्ड भी नए सिरे से जारी किए जाएंगे। अगले तीन महीने में उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड मुहैया करा दिए जाएंगे। इस इस दौरान उपभोक्ताओं को कोटेदार की ओर से जारी पर्ची पर राशन दिया जाएगा।
----------------------
वर्जन-
शासन के आदेश के बाद सभी कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि वह पुराने राशन कार्ड को जमाकर पूर्ति कार्यालय में जमा कराएंगे। कार्ड धारकों को एक पर्ची जारी की जाएगी। इसके आधार पर ही उपभोक्ताओं को खाद्यान्न और मिट्टी का तेल मिलेगा। बाद में शासन की मंशा के अनुरूप नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
-रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी