फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three lakh people sweated due to tripping and cuts

Budaun News: ट्रिपिंग और कटौती से तीन लाख लोगों ने बहाया पसीना

Tue, 25 Jun 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 25 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Three lakh people sweated due to tripping and cuts
बदायूं। ट्रिपिंग और कटौती से सोमवार को लोगों का जीना दुश्वार रहा। जिले में लगभग तीन लाख से अधिक लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए। शहर के जोगी पुरा मोहल्ले समेत कई मोहल्लों में पांच घंटे बिजली नहीं मिल सकी। ट्रिपिंग और कटौती से एसी और पंखें नहीं चल सके। श्रीराम कॉलौनी और कबूलपुरा के साथ शहर के कई हिस्सों में ट्रिपिंग से 50 हजार से अधिक लोगों ने पसीना बहाया। इससे भी खराब स्थिति सैदुपर, आसफपुर, पनबड़िया, उघैती कस्बे की रही। यहां के करीब ढाई लाख लोगों को सोमवार को परेशानी भरा रहा।
विज्ञापन


बरसात होते ही फीडर में भरा पानी
बदायूं। पनबड़िया फीडर में पानी भरने से सोमवार करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। शहर के जोगीपुरा, छह सड़का, नगर पालिका, रोडवेज क्षेत्र, अस्पताल रोड समेत आधा दर्जन मोहल्लों में अंधेरा छा गया। करीब 50 हजार की आबादी ने पांच घंटे तक पसीना बहाया। तीन बजे बिजली आपूर्ति मिल सकी। तब कहीं जाकर उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


पांच सौ किसानों की फसल सूखने की कगार पर
सैदपुर। विद्युत उपकेंद्र के करीब एक दर्जन गांवों के करीब 200 नलकूपों की छह दिन बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। इसके चलते पांच सौ किसानों की मेंथा और धान की पौध प्रभावित हो रही है। ट्रिपिंग की समस्या क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। बीते बुधवार को आंधी बरसात से सैदपुर उप केंद्र के अंतर्गत 18 गांवों के करीब 400 नलकूपों की बिजली गुल हो गई थी। विभाग के कर्मचारियों ने 380 नलकूपों तक बिजली सप्लाई शुरू कर दी थी। 20 नलकूपों की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। जेई रामस्वरूप ने बताया 40 नलकूप के अलावा गांव और कस्बे के घरों की आपूर्ति सुचारु हुई है। बचे हुए 40 नलकूपों की लाइन मंगलवार तक ठीक हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओवरलोड से ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट
आसफपुर। कस्बे में लगे ट्रांसफार्मर में रविवार रात करीब नौ बजे ओवरलोड के चलते फाॅल्ट आ गया। जिससे पूरे कस्बे की बिजली गुल हो गई। रात में कर्मचारी मौके पर पहुंचकर ठीक करने में जुटे। करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। दो घंटे तक 18 हजार की आबादी पसीना बहाने को मजबूर रही।


छोटा परा गांव में दो दिन से बिजली नहीं, तीन हजार लोग प्रभावित
दातागंज। क्षेत्र के गांव छोटा परा में गांव के बाहर लगा खंभा दो दिन पहले टूटकर जमीन पर गिर गया। दो दिन बाद भी बिजली विभाग ने इसको ठीक नहीं कराया है। गांव की तीन हजार आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। बच्चों से लेकर बड़ो तक उमस भरी गर्मी से बुरा हाल है। बिजली से संचालित होने वाले उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली सुचारू कराने की मांग की है।
बिजली कटौती 40 गांव के 50 हजार लोगों ने बहाया पसीना
उघैती। सब स्टेशन से सोमवार 11 बजे अचानक बिजली सप्लाई ठप हो गई। क्षेत्र के 40 गांव के करीब 50 हजार लोग पसीना बहाने को मजबूर हो गए। उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने पेड़ों के नीचे बैठकर समय बिताया। शाम चार बजे बिजली सप्लाई सुचारू हुई तो लोगों के चेहरे खिले।



बारिश के चलते एक फीडर में पानी भरने से दिक्कत आई थी। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जा सकी। बरसात में हादसों का डर रहता है इससे बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। बिजली के कारण किसी को दिक्कत न हो इसके लिए वह कर्मचारियों से रात दिन काम करा रहे हैं। अतुल कुमार, एसडीओ, शहर पनबडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed