फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three Kanwariyas riding a bike got injured after being hit by a school bus

Budaun News: स्कूल बस की चपेट में आए बाइक सवार तीन कांवड़िया घायल

Wed, 30 Jul 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three Kanwariyas riding a bike got injured after being hit by a school bus
थाने में खड़ी आरके प​ब्लिक स्कूल की बस। संवाद
बदायूं। मुजरिया के स्कूल की एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन कांवड़िया घायल हो गए। पुलिस ने घायल कांवड़ियों को अस्पताल भिजवाया है। इसी स्कूल की बस से एक हादसा पहले भी हो चुका है।
विज्ञापन

कछला मार्ग पर जल भरने जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों को गांव ज्योरा पारवारा के आरके पब्लिक स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। तेज गति से कछला मुख्यमार्ग पर स्कूल बस के अचानक मोड़ दिए जाने पर मुजरिया की ओर से कछला जल भरने जा रहे कांवड़ियों की बाइक चपेट में आ गई। जिससे बाइक पर सवार गांव सुक्की की मड़ैया, थाना कोतवाली सहसवान निवासी गुड्डू पुत्र गीताराम, रणवीर पुत्र डालचंद्र और परमेश्वरी पुत्र हीरा सिंह घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। घायलों को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चालक मौके से फरार हो गया। इससे पहले पांच जुलाई को भी इसी स्कूल की बस से बच्चों को लेने जाते वक्त दुर्घटना हुई थी। जिसमें एक बाइक पर बैठे बच्चों सहित तीन घायल हुए थे। पिछले मुकदमे के चलते बस को कोर्ट के आदेश पर बीते सोमवार को ही थाना पुलिस ने रिलीज की थी । अब मंगलवार को फिर से घटना हो गई। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed