{"_id":"67bf6060255f08f4fa051cc4","slug":"three-kanwariyas-including-a-teenager-were-beaten-up-after-a-bike-collided-badaun-news-c-123-1-sbly1035-134911-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक टकराने पर किशोर समेत तीन कांवड़ियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक टकराने पर किशोर समेत तीन कांवड़ियों को पीटा
विज्ञापन
उझानी में पिटाई से घायल शिवभक्त। संवाद
उझानी। कछला घाट से जल लेकर जलाभिषेक से पहले मौसी के घर की ओर निकले कांवड़ियों और राहगीर की बाइक आपस में टकराने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि राहगीर और उसके परिचितों ने किशोर समेत तीन कांवड़ियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।
घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामयखेड़ा में हुई। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला तरऊ निवासी अमित पुत्र राजीव, हर्षित पुत्र रिंकू और शिवा पुत्र राजकुमार बाइक से शाम को कछला घाट पर पहुंचे। जल लेकर लौटते समय तीनों बरामयखेड़ा में अपनी मौसी के घर की ओर निकल पड़े।
आरोप है कि बरामयखेड़ा पहुंचते ही उनकी बाइक एक राहगीर की बाइक से भिड़ गई। राहगीर बरामयखेड़ा का ही निवासी है। इसके बाद किशोर समेत तीनों कांवड़ियों को घेर लिया गया। तीनों की डंडों से पिटाई की गई।
विज्ञापन
कांवड़िये शिवा ने बताया कि आरोपियों ने तीनों को मुर्गा बनाकर पीठ पर प्रहार किए। किशोर समेत तीनों कांवड़िये सुबह में अब्दुल्लागंज पुलिस चौकी पर गए। इसके बाद बुधवार दोपहर उन्होंने कोतवाली आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पिटाई से पीठ पर पड़े निशान भी दिखाए।
शिवा की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी सौंप दी। तहरीर में दो आरोपियों के नाम भी उजागर किए गए हैं। पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराया है। अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज विनय कुमार ने बताया कि सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले।
कांवड़ियों के हमले में पिकअप क्षतिग्रस्त
उझानी में सब्जी मंडी के पास मंगलवार रात शिवभक्तों की कांवड़ पिकअप में फंस जाने को लेकर हंगामा हो गया। कांवड़ियों ने पिकअप चालक कश्यप बस्ती निवासी श्रीकृष्ण को दबोच लिया। चालक की पिटाई के बाद उसकी पिकअप में भी तोड़फोड़ की गई। इसकी सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर पिकअप कब्जे में ले ली। बाद में देर रात उसे छोड़ दिया गया। कांवड़िया पीलभीत जिले के निवासी बताए गए हैं।