फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three including school girl died due to lightning during rain in Badaun

UP News: बदायूं में बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन की मौत, बारिश के दौरान स्कूल से लौट रही थी मासूम

Thu, 06 Jul 2023 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 04:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में गुरुवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन की जान चली गई। तीनों हादसे उसहैत थाना क्षेत्र में हुए हैं। 

विज्ञापन
Three including school girl died due to lightning during rain in Badaun
मृतक छात्रा के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जनपद में गुरुवार को गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन बेहाल हो गया। बारिश के दौरान अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे स्कूल से लौट रही छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने मृतकों के घर जाकर घटना की जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र में गुरुवार को बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय बबलू यादव और 25 वर्षीय राजीव यादव बाइक पर उसहैत से अपने गांव मुगरिया नगला जा रहे थे। रास्ते में दुर्जन नगला मोड़ पर अचानक दोनों के ऊपर बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचना दी। 

ये भी पढ़ें- बरेली में बारिश से बिगड़े हालात: शहर से लेकर कस्बों तक जलभराव, घर-दुकान और थानों में भरा पानी; देखें तस्वीरें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी के बाद घर लौट रही थी छात्रा 

गांव नगासी निवासी राजपाल की छह वर्षीय पुत्री अंशिका सुबह प्राथमिक स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद अंशिका घर लौट रही थी। रास्ते में उसके ऊपर बिजली गिर गई, जिससे मासूम की मौत हो गई। छात्रा की मौत से उसके परिवार में चीत्कार मच गई। इसके अलावा कटरा में बिजली गिरने से भैंस मरी है। वहीं जिलेभर में तेज बारिश हुई है, जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

विज्ञापन

बिजली कड़के तो ये बरतें सतर्कता

  • खुले स्थान पर हैं तो तत्काल किसी पक्के मकान में आ जाएं।
  • खुली छत पर हैं तो नीचे आ जाएं। खिड़की, दरवाजे, बरामदे से दूर रहें।
  • रास्ते में हैं तो लोहे के खंभों वाले पुल के नीचे न रुकें, आसपास भी न रहें।
  • ऊंची इमारतों वाले क्षेत्रों में शरण न लें, वहां बिजली गिरने का खतरा ज्यादा होता है।
  • बंद वाहन में हैं तो उसी में रहें। एफएम या रेडियो न चलाएं।
  • घर में चल रहे टीवी, फ्रिज आदि उपकरणों को बंद कर दें।
  • तालाब, जलाशयों और स्वीमिंग पूल से दूरी बनाएं।
  • समूह में खड़े हों तो दूर-दूर हो जाएं। आसपास बिजली या टेलीफोन के तार न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed