{"_id":"5856a5334f1c1b8261c05e79","slug":"three-house-affected-with-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन घरों में हजारों का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन घरों में हजारों का माल राख
ब्यूरो/बदायूं
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से तीन घरों में हजारों रुपये का सामान राख हो गया। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मुजरिया में आग लगने से छह बीघा ईख की फसल जल गई।
मूसाझाग थाने के गांव काजी सहोरा में सूरजपाल के घर में आग लग गई। सूरजपाल घेर में सो रहा था। आग में घरेलू सामान समेत करीब 25 हजार रुपये का माल राख हो गया। कादरचौक थाने के गांव बेहटा डंबर नगर में शनिवार रात गांव के सेवाराम और दयाराम के घरों में आग लगने से करीब 40 हजार रुपये की क्षति हुई है। अग्रिकांड में सेवाराम की एक बकरी भी जलकर मर गई। इधर, मुजरिया थाने के गांव नगला पोथल में गांव के अवनीश कुमार की ईख की फसल में आग लग गई। जब तक आग पर काबू किया गया तब तक छह बीघा फसल राख हो चुकी थी। अवनीश ने थाने में तहरीर दी है।