फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three-hour block on railway track between Vitroi-Nagariya, two passenger trains hit

Budaun News: वितरोई-नगरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर तीन घंटे का ब्लॉक, चपेट में आईं दो पैसेंजर ट्रेन

Tue, 08 Apr 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 08 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three-hour block on railway track between Vitroi-Nagariya, two passenger trains hit
उझानी स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन। संवाद
उझानी। बरेली-कासगंज रेलवे रूट पर मानपुर नगरिया और वितरोई के बीच ट्रैक से जुड़ा कार्य पूरा करने के लिए सोमवार को तीन घंटे का ब्लॉक रहा। इस वजह से बरेली-कासगंज और कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर ट्रेन लेट हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मानपुर नगरिया और वितरोई के बीच मरम्मत कार्य के सिलसिले में सोमवार सुबह 9:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान ट्रैक पर मरम्मत कार्य चलता रहा। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि बरेली सिटी से चलकर 9:11 बजे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन संख्या-55328 स्टेशनों पर रुकती हुई 10 बजे के बाद आई।
विज्ञापन

ब्लॉक के चलते इसे 11:12 बजे रवाना किया गया। इसी तरह कासंगज से बरेली जाने वाली ट्रेन संख्या- 55327 कासगंज-बरेली पैसेंजर 12:13 बजे की बजाय 40 मिनट लेट आई है। मरम्मत की वजह से पैसेंजर ट्रेन उझानी स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन के कासगंज की ओर रवाना होने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि ब्लॉक की वजह से कोई और ट्रेन लेट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

रविवार शाम तीन ट्रेनें हुई थीं लेट, ट्रैक पर गिरे थे पत्थर
रेलवे लाइन की खामियों को दूर करने और उनके आसपास पर्याप्त मात्रा में पत्थरों की उपलब्धता की वजह से रविवार शाम करीब छह बजे घटपुरी स्टेशन के पास मशीन के जरिये पत्थर डाले गए थे। बताते हैं कि पत्थर रेलवे ट्रैक पर गिरे तो सिग्नल चपेट में आ गए। इसके चलते टनकपुर- कासगंज मेला स्पेशल और कासगंज- लालकुआं फास्ट पैसेंजर समेत तीन ट्रेनें लेट हो गई थीं। रेलवे के सूत्र बताते हैं कि रेलवे ने हादसे रोकने के लिए इस बार ठोस कदम उठाए हैं। इसी के तहत मरम्मत से जुड़े सभी कार्य समय रहते पूरे कराए जाने हैं। इसके बाद ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed