फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three electricity poles fell due to collision with a truck, power supply stopped.

Budaun News: ट्रक की टक्कर से बिजली के तीन खंभे गिरे, आपूर्ति ठप

Sat, 27 Dec 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 27 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Three electricity poles fell due to collision with a truck, power supply stopped.
बिल्सी। नगर के बाइपास मार्ग पर शुक्रवार को दीननगर शेखपुर चौराहा के पास एक ट्रक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। हादसे में बिजली के तीन खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए, जबकि विद्युत तार भी सड़क पर फैल गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि तारों की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे एक ट्रक बिल्सी नगर की ओर से भूसा भरकर दीननगर शेखपुर चौराहा से ईंट भट्टे की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि तारों के खिंचाव से पास-पास लगे तीन बिजली के खंभे टूटकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आवागमन सुरक्षित कराया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं विद्युत विभाग को भी सूचना दे दी गई है। तार टूटने और खंभे गिरने से क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed