{"_id":"60b534878ebc3ee4a355b061","slug":"three-corona-infected-died-in-government-medical-college-badaun-news-bly4483056194","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक ने सुबह और दो ने देर शाम दम तोड़ दिया। कॉलेज प्रशासन ने उनके शव परिवार वालों को सौंप दिए हैं। अब कुल मृतकों की संख्या 97 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 289 हैं।
सोमवार रात आई रिपोर्ट में जिले में कुल चार कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक उझानी और एक इस्लामनगर इलाके के हैं। जबकि दो संक्रमित दूसरे जिले के रहने वाले हैं। दूसरी ओर जिले में सोमवार को 2092 सैंपल एकत्र किए गए। इनमें 800 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए। जबकि 1292 सैंपलों की एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई। उनमें चार संक्रमित मिले हैं।
इधर, सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुबह के समय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला कई दिन से कॉलेज में भर्ती थी। उसे सांस लेने में दिक्कत थी। वहीं शाम को एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। इनका भी पिछले कई दिन से कॉलेज में इलाज चल रहा था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। देर शाम उनके शवों को परिवार वालों को दे दिया गया।