फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three convicted of assault for refusal to provide money for alcohol sentenced to pay a fine.

Budaun News: शराब पीने के लिए रुपये न देने पर मारपीट के तीन दोषियों को जुर्माने की सजा

Sat, 18 Jul 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three convicted of assault for refusal to provide money for alcohol sentenced to pay a fine.
बदायूं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी (पीए) एक्ट राजवीर सिंह की कोर्ट ने शराब पीने के लिए रुपये न देने पर मारपीट और धमकी देने के मामले में सुनवाई कर तीन आरोपियों को दोषी करार दिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपी यशपाल, लालाराम और किशनू निवासी सतेती पट्टी गजा, थाना बिल्सी को पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि तीनों अभियुक्त अर्थदंड अदा नहीं कर सके तो दो माह तक कारावास की सजा भुगतेंगे।
विज्ञापन

3 नवंबर 2020 को बिल्सी थाना क्षेत्र के सतेती पट्टा गजा में तीनों आरोपी शराब पी रहे थे। दीपक वहां से निकल कर जा रहे थे। आरोपियों ने दीपक से जातिसूचक शब्द कहे और शराब पीने के लिए दीपक से रुपये मांगे। दीपक के रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने गालीगलौज कर मारपीट कर चोटें पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट ने सुनवाई कर आरोपियों को दोषी करार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed