फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three colleges of the city were not made centres, representation was made

Budaun News: शहर के तीन कॉलेजों को नहीं बनाया केंद्र, किया प्रत्यावेदन

Fri, 15 Nov 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three colleges of the city were not made centres, representation was made
बदायूं। यूपी बोर्ड की ओर तरफ संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें शहर के तीन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इसको लेकर काॅलेज के पदाधिकारियों द्वारा प्रत्यावेदन करते हुए सेंटर बनवाने की मांग की गई है। वहीं कछला में कॉलेज की क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं का आवंटन किया है। इस पर आपत्ति जताई गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर 11 नवंबर को बोर्ड कार्यालय की ओर से संभावित परीक्षा केंद्रों की सूचनी जारी की गई है। इसके तहत जिले में 102 संभावित परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। किस परीक्षा केंद्र पर कितने छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे यह भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन

कछला में स्थित राधेलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा उनके विद्यालय में आवंटित छात्र-छात्राओं के अनुसार जगह नहीं है। 909 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया है। इनमें 526 हाईस्कूल व 383 इंटर के छात्र-छात्राएं हैं। जबकि इतनी जगह नहीं है। विद्यार्थियों की संख्या को कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इसको लेकर संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने अपना-अपना प्रत्यावेदन दिया है। उन्होंने कॉलेजों को सेंटर बनाए जाने की मांग की है।

वहीं जिले के कुछ राजकीय हाईस्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पर शासन की ओर से पर्याप्त फर्नीचर नहीं भेजा गया है। ऐसे में परीक्षा के दौरान यहां पर काफी दिक्कत आएगी। इस पर भी आपत्ति आई है। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन बनाए गए केंद्रों को लेकर आपत्ति आई है। यहां जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed