फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three candidates did not Spending, not be able to contest elections

तीन प्रत्याशियों ने नहीं बताया  खर्च, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Tue, 03 Jan 2017 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने तीन साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया
 प्रदेश में वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान खर्च का ब्योरा न देने वाले तीन प्रत्याशियों को भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने के लिए अवैध घोषित कर दिया है। इन प्रत्याशियों की सूची निर्वाचन आयोग के जिला कार्यालय में भी आ गई है। चुनाव आयोग ने इन प्रत्याशियों पर तीन साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया है, जो वर्ष 2018 तक जारी रहेगा। 

विधानसभा चुनाव 2012 में शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाली पूजा, बिसौली विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले महावीर और सहसवान विधानसभा से गांगदेव ने चुनाव समाप्त होने के बाद खर्च ब्योरा नहीं दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ वर्ष 2015 में सात जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग का आदेश आया था, जिसमें इन पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था। कहा, यह प्रतिबंध वर्ष 2018 जनवरी तक रहेगा। हालांकि इन तीनों प्रत्याशियों को चुनाव कार्यालय ने खर्च का ब्योरा देने के लिए नोटिस भी जारी किए थे फिर भी इन्होंने ब्योरा नहीं दिया। इसके बाद इनकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव कार्यालय भेज दी गई थी। आयोग ने इनको चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार जो प्रत्याशी चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देंगे, उन पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव लड़कर चुनाव का खर्च न देने वाले प्रत्याशियों को भी चुनाव कार्यालय ने चिह्नित किया है। ऐसे प्रत्याशियों को नोटिस देकर चुनाव खर्च का ब्योरा मांगा गया। कुछ ने हिसाब दिया, कुछ ने नहीं। चुनाव कार्यालय इनकी रिपोर्ट भी निर्वाचन आयोग को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed