फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three bulls clashed in the market, bike and scooter damaged

Budaun News: बाजार में भिड़े तीन सांड़, बाइक व स्कूटी क्षतिग्रस्त

Sun, 20 Apr 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three bulls clashed in the market, bike and scooter damaged
उझानी में छुट्टा पशुओं के हमले में घायल सांड। संवाद
उझानी। पंखा रोड बाजार में शनिवार दोपहर तीन सांड़ आपस में भिड़कर लहूलुहान हो गए। सांडों ने राहगीरों के वाहनों को भी रौंद दिया, जिससे बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पंखा रोड बाजार में बाबा कॉम्लेक्स के सामने करीब आधा घंटे तक एक- दूसरे पर हमलावर सांड़ों को देख राहगीर दुकानों के स्लैब पर चढ़ गए। दुकानदारों ने सांड़ों के ऊपर पानी डाल कर उन्हें खदेड़ा तो सांड़ों ने राधाकृपा काॅलोनी में राहगीर नीरज की बाइक और मोनू की स्कूटी रौंद दी। बाइक में पैर फंस जाने से लहूलुहान सांड़ सड़क पर ही काफी देर तक पड़ा रहा। वहीं खड़े रजनीश कुमार ने बताया कि राहगीर किशोर को मामूली चोट आई है। लहूलुहान सांड़ के पैरों में फंसी बाइक को निकालने के लिए भी काॅलोनी के लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। बाजार में इसे लेकर अफरातफरी का माहौल बना रहा। इसी इलाके में पहले भी दो-तीन बार सांड़ आपस में हमलावर हो चुके हैं। कछला रोड बाजार में पिछले सप्ताह सांडों की लड़ाई के दौरान आवागमन प्रभावित रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed