फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three blocks first phase of the 587 polling stations will

तीन ब्लाकों के 587 मतदान केंद्रों पर होगा पहले चरण का मतदान

Thu, 08 Oct 2015 11:55 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 08 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three blocks first phase of the 587 polling stations will
पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव को व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। तीन विकास खंडों में 587 मतदान केंद्रों पर नौ अक्तूबर को मतदान है। इसके लिए 2367 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। ड्यूटी से 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मचारी ब्लाक मुख्यालय बुलाए गए थे। अतिरिक्त कर्मचारियों को वापस कर दिया गया है। ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को आठ अक्तूबर की रात को ही मतदान केंद्रों पर पहुंचा दिया गया। ताकि मतदान सुबह समय से प्रारंभ हो सके।
विज्ञापन

पहले चरण का चुनाव दहगवां, सहसवान और इस्लामनगर ब्लाक क्षेत्रों में हो रहा है। एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी, एसडीएम सदर प्रदीप कुमार, एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र को नए जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में यहां भेजा गया है। इससे पूर्व दहगवां और सहसवान में दो-दो और इस्लामनगर में एक जोनल मजिस्ट्रेट पहले से यहां तैनात हैं। अब इन तीन ब्लाकों में आठ जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके लिए 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी इन ब्लाकों में लगे हैं। सभी मजिस्ट्रेटों की गाड़ियां चुनाव क्षेत्र में दौड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

सहसवान में डीएम, दहगवां में सीडीओ और इस्लामनगर में एडीएम प्रशासन ने पार्टी रवानगी के लिए पहले ही डेरा डाल लिया है। अधिकारियों ने जोनल, सेक्टर और स्टेस्टिक मजिस्ट्रेट की रवानगी पर पूरी निगरानी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण के चुनाव में जिला पंचायत/ क्षेत्र पंचायत सीट और प्रत्याशियों का ब्योरा
ब्लाक दहगवां-
जिला पंचायत कुल चार सीट हैं। 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। क्षेत्र पंचायत में 98 सीटों पर तीन एकाकी प्रत्याशी रह जाने से निर्विरोध तय हैं। बाकी सीटों पर 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

ब्लाक सहसवान-
जिला पंचायत की कुल चार सीट हैं। इसके लिए 57 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। क्षेत्र पंचायत की कुल 105 सीटों में छह उम्मीदवारों के निर्विरोध होने का रास्ता साफ हो गया है। बाकी सीटों को 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
ब्लाक इस्लामनगर-
जिला पंचायत की कुल दो सीट पर 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 69 क्षेत्र पंचायत की सीटें हैँ। इन पर 292 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed