फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three arrested for looting in the guise of Kanwariyas

Budaun News: कांवड़ियों के वेश में लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for looting in the guise of Kanwariyas
मुजरिया थाने मे खड़े लूटपाट के आरोपी।
तीन तमंचे, 37 हजार रुपये और बाइक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मुजरिया थाना पुलिस ने कांवड़ियों के वेश में लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के 37 हजार रुपये, तीन तमंचे, मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और बाइक बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को सगराय और अलीगंज के बीच संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव जोगीपुर निवासी शहबाज से तीन बदमाशों ने पचास हजार रुपये लूट लिए थे। एक दिन पहले शहबाज के मोबाइल पर पुराना ट्रैक्टर बेचने के लिए कॉल आई थी।
विज्ञापन

उन्होंने पहले ट्रैक्टर दिखाने को कहा था। उसके अनुसार शहबाज अपने फुफेरे भाई और मिस्त्री को लेकर ट्रैक्टर देखने जा रहा था। तभी सगराय के नजदीक कांवड़ियों के वेश में तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 50 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड आदि लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने सराय गांव के नजदीक से सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतपुर निवासी गजेंद्र उर्फ मोनू उर्फ राजवीर पुत्र कृष्णपाल यादव, उसके गांव का बादशाह उर्फ टिंकू पुत्र नेम सिंह और मुजरिया के मटकुली निवासी रविंद्र यादव पुत्र वीरपाल फौजी को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से लूट का सामान बरामद हुआ।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह गैंग बनाकर लूटपाट और छिनैती करते है। पिछले महीने भी ट्रैक्टर खरीदने वालों से बडेरिया के नजदीक लूटपाट की थी। सगराय के नजदीक भी उन्होंने ट्रैक्टर खरीदने जा रहे शहबाज से लूटपाट की थी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed