{"_id":"59e3a82c4f1c1b98678b5dcd","slug":"threatening-giving-video-clippings-of-his-own-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही पत्नी की वीडियो क्लिपिंग बनाकर दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही पत्नी की वीडियो क्लिपिंग बनाकर दे रहा धमकी
बदायूं
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। दहेज की मांग पूरी करने के लिए पति ने पत्नी के साथ बिताए अंतरंग क्षणों की वीडियो क्लिपिंग बना ली और मांग पूरी न करने पर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। अलापुर थाने में पति के खिलाफ तहरीर लेकर पहुंची विवाहिता ने बताया कि दिल्ली में रहने वाला पति उससे दहेज में स्कार्पियो कार और व्यापार करने को रुपये मांगता है।
अलापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित युवती का विवाह दिल्ली में हुआ है। ससुराल से यहां आई युवती की तहरीर पर अलापुर थाना पुलिस ने पति और सास-ससुर को नामजद किया है। पिता के साथ पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इसी साल फरवरी में दिल्ली के रोहित शर्मा पुत्र श्री सीताराम शर्मा के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने लाखों रुपया खर्च करने के साथ सोने के जेवरात भी दिए थे। आरोप है कि शादी के कई महीना के बाद पति समेत ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। हद तो तब हो गई, जब पति भी उसे अमानवीय यातनाएं देने लगा। विवाहिता के दांपत्य जीवन में एक दिन ऐसा भी आया जब पति ने उसके साथ शारीरिक संबंधों की वीडियो क्लिप बना ली। बाद में वह विवाहिता की वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देने लगा। विवाहिता ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो वे उसे यहां बुला लाए थे। पति की पिटाई से उसके सिर में भी चोट आई थी। घरवालों ने यहां लाकर उसका इलाज भी कराया।
विवाहिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल भी कराया जाएगा। आरोपी भी जल्द गिरफ्त में होंगे।
-अजय यादव, प्रभारी निरीक्षक अलापुर