{"_id":"6352f37c7637a02bd7118c9b","slug":"threat-to-kill-the-state-convener-of-hindu-mahasabha-badaun-news-bly5016110118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक को जान से मारने की धमकी, जमा मस्जिद के खिलाफ कर रहे पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक को जान से मारने की धमकी, जमा मस्जिद के खिलाफ कर रहे पैरवी
Sat, 22 Oct 2022 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:01 AM IST
सार
हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल की अगुवाई में जामा मस्जिद के खिलाफ मामला न्यायालय में दायर कराया गया था। तब से वह हर तारीख पर न्यायालय आ रहे हैं। मुकेश पटेल ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
मुकेश पटेल, प्रदेश संयोजक हिंदू महासभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में जामा मस्जिद के खिलाफ पैरवी कर रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा है कि आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। उन्होंने फेसबुक पर उन्हें धमकी भरी पोस्ट डाली है। मुकेश पटेल ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल जामा मस्जिद के मामले में पैरवी कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में ही यह मामला न्यायालय में दायर कराया गया था। तब से वह हर तारीख पर न्यायालय आ रहे हैं। मुकेश पटेल ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिन दो फेसबुक आईडी से पोस्ट डाली गई है, वह दूसरे समुदाय के लोगों के नाम हैं।
विज्ञापन
उनमें एक ने नूपुर शर्मा का नाम लेते हुए उनके बारे में आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं, जबकि दूसरी आईडी से जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने पड़ोसी देश का नाम भी लिखा है। इसके जवाब में मुकेश पटेल ने भी लिखा है कि पीछे हमला कायर करते हैं, हिम्मत है तो पड़ोसी देश हिंदुस्तान की सेना का मुकाबला करे। मुकेश पटेल ने धमकी भरी पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेते हुए शिकायत की है। फिलहाल इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
अभी इस संबंध में हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है। फिर भी हम मामले को दिखवाते हैं। इसमें कार्रवाई कराई जाएगी। -डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी