{"_id":"6711639c97b2ed9c84037d54","slug":"threat-of-burning-alive-if-cash-and-car-is-not-given-report-filed-badaun-news-c-123-1-sbly1018-127918-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नकदी, कार न मिलने पर जिंदा जलाने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नकदी, कार न मिलने पर जिंदा जलाने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पति समेत देवर जेठ ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाने की धमकी दी। परेशान होकर विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी शादी करीब छह साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी नवाब सिंह से हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। कुछ दिन तक उसे ठीक से रखा, इस दौरान उसके दो बच्चे हुए। इसके बाद पति व ससुराल वाले पांच लाख रुपये व कार की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
देवर आशाराम, ससुर बन्ने व जेठ रिंकू, देवेन्द्र, गंगासिंह घर में दहेज को लेकर कलह करके मायके से रुपये लाने का दबाव डालने लगे। मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाने की धमकी दी। 10 सितंबर 2024 को सुबह करीब सात बजे सभी लोगों ने विवाहिता को बिना वजह बुरी तरह मारपीट की और घर से निकाल दिया। विवाहिता ने सुरजीत को फोन करके सारी बात बताई तो भाई व मौसा पुरुषराम व जगवीर व मामा बबलू ससुराल पहुंच गए। ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वह दहेज की मांग पूरी करने की जिद पर अड़ गए। परेशान होकर विवाहिता ने दातागंज थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।