फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Those who help the injured in an accident will get Rs 5000 and a citation

Budaun News: एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने वालों को मिलेंगे पांच हजार, दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र

Wed, 30 Apr 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Those who help the injured in an accident will get Rs 5000 and a citation
बदायूं। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम अवनीश राय ने दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने वालों को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत करने और प्रशस्ति पत्र देने को कहा है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़कों पर रंबल स्ट्रिप, संकेतक व रोड स्टड लाइट आदि के साथ सड़क किनारे की झाड़ियों की कटाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय समन्वय से सड़क दुर्घटनाओं व उससे होने वाली मौतों में कमी लाएं। सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को चिह्नित किया जाए, ताकि अगली जिला सड़क सुरक्षा की बैठक में उनको प्रशस्ति पत्र व पांच हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जा सके। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देशित किया कि अधिक सड़क दुर्घटना वाले मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग का मुआयना करें। उच्चीकरण व चौड़ीकरण की आवश्यकता होने पर समेकित योजना शासन को भेजें। उन्होंने फोर-ई (इंजीनियरिंग, इंफोर्समेंट, एजूकेशन व इमरजेंसी केयर) पर भी कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सबसे ज्यादा चालान
एक जनवरी से 31 मार्च 25 तक ओवर स्पीडिंग पर 310, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर 858, बिना हेलमेट 77, बिना सीट बेल्ट के 199, रॉन्ग साइड पर 55, शराब के नशे में ड्राइविंग पर छह तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 34 लोगों पर कार्रवाई हुई है। इसके अतिरिक्त ओवरलोडिंग यात्रीवाहन पर 57, ओवरलोडिंग माल वाहनों पर 87 चालान किए गए हैं। इसी प्रकार बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर 246, नाबालिग चालक पर दो, वाहन पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप न होने पर 30, स्कूली वाहन मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 16, बिना फिटनेस वाहन संचालन पर 231 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसडीएम के पास दुर्घटना मुआवजा की 26 जांचें लंबित
बैठक में हिट एंड रन मामलों की चर्चा में बताया गया कि घायलों या मृतकों के आश्रितों को धनराशि दिए जाने की जांच एसडीएम स्तर पर 26 लंबित हैं।

-
एक्सीडेंट और मौतों का आकड़ा बढ़ा
एआरटीओ प्रवर्तन अम्बरीश कुमार ने बताया दी कि पिछले साल एक जनवरी से 31 मार्च तक जिले में 128 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। उसमें 79 व्यक्तियों की मौत हुई। जबकि इस वर्ष एक जनवरी से 31 मार्च तक में 156 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 107 व्यक्तियों की मौत हो गई। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे सबसे अधिक दुर्घटनाएं और मौतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed