फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Those hostile to the power cut, burnt effigies of Xen

बिजली कटौती से गुस्साए लोग, एक्सईएन का पुतला फूंका

Wed, 20 Jul 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 20 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Those hostile to the power cut, burnt effigies of Xen
एक्सईएन का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
 पिछले कई दिनों से नगर क्षेत्र में की जा रही बिजली कटौती को लेकर बुधवार को नागरिकों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। मोहल्ला साहबगंज चौराहे पर युवा नेता शाहनवाज अल्वी के नेतृत्व में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। शीघ्र कटौती बंद न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बाद में तहसील पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित एक  ज्ञापन तहसीलदार बालकराम यादव को सौंपा। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शासन से हर तहसील मुख्यालय को 16 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के निर्देश हैं। बावजूद इसके बिल्सी तहसील मुख्यालय को  इन दिनों मात्र आठ-दस घंटे ही बिजली मिल रही है। उसमें भी कई बार ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इकरार अहमद  कस्सार ने कहा कि बिल्सी नगर को जब से उझानी पॉवर स्टेशन से जोड़ा गया है, तब से यहां कटौती और ज्यादा बढ़ गई है। उझानी पॉवर स्टेशन के अधिकारी मनमाने ढंग से बिल्सी को बिजली दे रहे हैं। अब बिल्सी नगर को उलैया स्थित पॉवर स्टेशन से जोड़ा जाए। इस मौके पर नाजिम अल्वी,  हाशिम अल्वी, सलीम, इमरान सिद्दीकी, कुलदीप गुप्ता, ईशू चंद्र, राजीव  गिरि, समीर अहमद, अजय माहेश्वरी, सतीष सागर, ललित, मनोज, राहुल, अकबर  अल्वी, चमन, निहाल, मुनीश, अनिल जैन, प्रशांत जैन, शहबाज कुरैशी, मिंटू,  मुबारिक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed