फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   This time, the 'Better Half' lagged behind, while students emerged victorious.

Budaun News: इस बार पिछड़ गई आधी आबादी, छात्रों ने मारी बाजी

Thu, 16 Apr 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
This time, the 'Better Half' lagged behind, while students emerged victorious.
बदायूं। सीबीएसई द्वारा जारी 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार जिले में छात्रों का दबदबा देखने को मिला। खास बात यह रही कि टॉप फाइव में एक भी छात्रा अपनी जगह नहीं बना सकी। इससे ‘आधी आबादी’ इस बार पीछे रह गई। परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्रों के घरों और स्कूलों में खुशी का माहौल छा गया।
विज्ञापन

जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के छात्र अंशुमन हरि गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ विद्यालय में भी जश्न का माहौल रहा। अंशुमन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। इनमें ब्लूमिंगडेल स्कूल के दर्श प्रकाश गुप्ता ने दूसरा स्थान, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के अग्रिम दीक्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चौथे स्थान पर डीपीएस के विनायक वर्मा रहे। इसके अलावा पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से ब्लूमिंगडेल स्कूल के एकांश गुप्ता और शुभम रस्तोगी तथा टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के संभव भारद्वाज ने अपनी जगह बनाई। हालांकि जिले के अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए, लेकिन टॉप फाइव में छात्राओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि छात्राएं लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन इस बार थोड़े अंतर से वे शीर्ष स्थानों से चूक गईं। शिक्षकों का मानना है कि परीक्षा परिणाम केवल अंकों का खेल नहीं है, बल्कि यह निरंतर प्रयास और संतुलित तैयारी का परिणाम होता है। आने वाले समय में छात्राएं भी बेहतर प्रदर्शन कर इस अंतर को जरूर पाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed