फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   This time Bhadra's shadow will not be there, sisters will be able to tie Rakhi throughout the day

Budaun News: भद्रा का साया इस बार नहीं, दिनभर राखी बांध सकेंगी बहनें

Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
This time Bhadra's shadow will not be there, sisters will be able to tie Rakhi throughout the day
पंडित गिरीश शर्मा।
बदायूं। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन इस बार नौ अगस्त को मनाया जाएगा। शनिवार को श्रावण पूर्णिमा के दिन सुबह से दोपहर 2:24 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके बाद भी दिनभर शुभ योग बना रहेगा। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। बहनें दिन में कभी भी अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। बहनों को राखी बांधने के लिए सात घंटे 37 मिनट का समय मिलेगा।
विज्ञापन


पंडित गिरीश शर्मा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार जब भद्रा भूलोक पर होती है, तब शुभकार्य वर्जित माने जाते हैं। इस बार ऐसी कोई स्थिति नहीं होगी। बहनें दिनभर राखी बांध सकती हैं। इतना ही नहीं इस बार यह ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ व शुभ संयोग वाला दिन रहेगा। ऐसा संयोग कई वर्षों बाद बना है। बताया कि नौ अगस्त को श्रवण नक्षत्र रहेगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, जिसकी स्वामिनी शनि और शनिवार का स्वामी भी शनि है। श्रवण नक्षत्र स्वयं शनि की राशि में आता है। शास्त्रों के अनुसार श्रवण नक्षत्र के अधिपति विष्णु हैं, जबकि सौभाग्य योग के अधिपति ब्रह्मा है। इसलिए यह पर्व ब्रह्मा-विष्णु की साक्षी में संपन्न होगा, जो इसे आध्यात्मिक दृष्टि से और पावन बना देता है।
विज्ञापन



यह है राखी बांधने का सबसे शुभ समय
गिरीश शर्मा के अनुसार राखी बांधने का सबसे शुभ समय सुबह 5:47 से दोपहर 2:24 बजे तक रहेगा। कुल सात घंटे 37 मिनट तक बहनें भाई की कलाई पर राखी बांध सकतीं हैं। बताया कि इस दिन सूर्य कर्क, चंद्र मकर, मंगल कन्या, बुध कर्क, गुरु और शुक्र मिथुन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे। सौभाग्य योग, शोभन योग और सर्वार्थसिद्धि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed