फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves targeted Baini Maharaj temple in Budaun

Budaun News: चोरों ने बैनी महाराज के मंदिर को बनाया निशाना, देवी-देवताओं के मुकुट और छत्र चोरी

Sat, 02 Mar 2024 11:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 11:15 AM IST
सार

बिसौली कस्बे में शुक्रवार रात चोरों ने बैनी महाराज के मंदिर से चोरी कर ली। चोर मंदिर से देवी देवताओं के मुकुट और छत्र चोरी करके ले गए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए। 

विज्ञापन
Thieves targeted Baini Maharaj temple in Budaun
मंदिर के कमरे में खुली मिली अलमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बे में शुक्रवार रात चोरों ने बैनी महाराज के मंदिर को निशाना बना लिया। चोर मंदिर से सभी देवी देवताओं के मुकुट और छत्र चोरी करके ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


बैनी महाराज का मंदिर बिसौली कस्बे में अटल चौक पर स्थित है। मंदिर में हर समय लोगों का आना-जाना भी रहता है। चोर शुक्रवार रात मंदिर में घुस गए और करीब चार लाख रुपये के जेवर चोरी करके ले गए। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। चोर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए हैं। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि मंदिर से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट रहती है। इसके बावजूद चोरों ने मंदिर में घुसकर हाथ साफ कर दिया। किसी को भनक तक नहीं लगी। मंदिर में चोरी से कस्बे के व्यापारियों में खासी नाराजगी है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed