{"_id":"66ba6fafd4770c4bcb0756d4","slug":"thieves-stole-rs-120-lakh-from-the-provisional-store-badaun-news-c-123-1-sbly1035-124040-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चोरों ने प्रोविजनल स्टोर से 1.20 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चोरों ने प्रोविजनल स्टोर से 1.20 लाख रुपये उड़ाए
Tue, 13 Aug 2024 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
उझानी। घंटाघर चौराहे के पास चोरों ने प्रोविजनल स्टोर को निशाना बना लिया। छत से जीने के सहारे अंदर घुसे चोर गुल्लक से 1.20 लाख रुपये निकाल ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया है।
घटना रविवार रात की है। श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी राजीव वार्ष्णेय की दुकान घंटाघर के पास कछला रोड बाजार में है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह दुकान खोलकर अंदर पहुंचे तो गुल्लक खुली नजर आई।
दुकान मालिक राजीव ने बताया कि चोर गुल्लक से 1.20 लाख रुपये निकाल ले गए हैं। रात में वह पूरे दिन की दुकानदारी का कैश गुल्लक में छोड़ गए थे। उन्होंने दोपहर में कोतवाली जाकर पुलिस को भी चोरी की घटना की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी सौंप दी। पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना भी किया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।