फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves search another house in Ujhani

उझानी में चोरों ने एक और घर खंगाला

Fri, 22 Oct 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves search another house in Ujhani
उझानी में सेवानिवृत्त अध्यापक के घर में चोरी के बादबृ हस्पतिवार सुबह मौके पर जांच करते पुलिस कर्? - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। बहादुरगंज मोहल्ले में सेवानिवृत्त अध्यापक यूके मिश्रा के घर लाखों रुपये के जेवर चोरी के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच पाती, उससे पहले एक और व्यक्ति के घर में चोरी हो गई। गृहस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

चोरी की दूसरी घटना बुधवार रात हुई। गौतमपुरी निवासी सुमित गौतम के मकान के अगले हिस्से का पिछले दिनों निर्माण कार्य शुरू हुआ। निर्माण की वजह से उनके मकान का एक हिस्सा खुला है। बृहस्पतिवार सुबह सुमित और परिजन जागे तो पैंट की जेब में रखे दो मोबाइल और पर्स नहीं मिला। पर्स में 25 हजार रुपये थे। कोतवाली में पुलिस को तहरीर देने पहुंचे सुमित ने बताया कि कमरे में ताला पड़ा था, इसलिए चोर उसके अंदर नहीं घुस पाए। सूचना के बाद पुलिसकर्मियों ने मुआयना भी किया।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार शाम चोरों ने एमजीपी कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक यूके मिश्रा के घर को निशाना बनाया था। गृहस्वामी के बेटे स्वप्निल की ओर से करीब 20 लाख रुपये के जेवर चोरी की तहरीर पुलिस को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में घर में घुसते दिखा युवक
सेवानिवृत्त अध्यापक यूके मिश्रा के घर में चोरी के मामले में तहकीकात में जुटी पुलिस ने आसपास इलाके में लगे दो लोगों के घरों के सीसीटीवी कैमरे भी देखे। सूत्र बताते हैं कि कैमरे में कोई युवक मिश्रा के घर में घुसते दिख रहा है। तस्वीर हालांकि धुंधली है लेकिन वह कौन है, यह जांच का विषय बना है। घर से बाहर निकलते समय की फुटेज नहीं है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि चोरी की घटना से जुड़े कई बिंदुओं पर गौर किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed