फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   They sent stalled Kbulpura Vegetable Market , Hungama

ठप करा दी कबूलपुरा सब्जी मंडी, हंगामा

Sat, 23 May 2015 11:44 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 23 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन

कबूलपुरा सब्जी मंडी में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां सब्जी खरीदने गए दुकानदारों को ठेले वालों ने सब्जियां नहीं खरीदने दी। दो घंटे तक सब्जी मंडी में उत्पात होता रहा। बाद में कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला। मौके से दो लोगों को हिरासत में भी दिया। मामला नगर पालिका स्थित बाजार में ठेलों पर सब्जी बेचने वालों से मारपीट की वजह से तूल पकड़ गया। नगर पालिका के आसपास ठेलों पर सब्जी बेचने वालों से शुक्रवार शाम छह सड़का स्थित सब्जी मंडी में दुकाने लगाने वालों ने मारपीट कर दी थी। यह दुकानदार शनिवार सुबह कबूलपुरा स्थित मंडी में सब्जी खरीदने गए। यहां ठेले वालों ने कई दुकानदारों को घेर लिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दुकानदार यहां से भाग गए। इसके बाद ठेला वालों ने सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीद-फरोख्त को बंद करा दिया। दो घंटे तक सब्जी मंडी में उपद्रव होता रहा। बाद में कोतवाली पुलिस यहां पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया। हंगामा कर रहे दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन


यह है विवाद की वजह
बदायूं। ठेलों से फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों के मुकाबले सस्ती सब्जी देते हैं। नगर पालिका के आसपास सैकड़ों ठेले लगते हैं। पास में ही छह सड़का सब्जी मंडी है। ऐसे में ज्यादातर लोग दुकानों पर न जाकर ठेलों से सब्जी खरीदते हैं। दुकानदारों की इससे बिक्री प्रभावित होती है। दुकानदार सब्जी मंडी के आसपास ठेले लगाने का विरोध करते हैं। इसी को लेकर शुक्रवार शाम दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। बताते हैं कि सब्जीमंडी अवैध रूप से चल रही है। यहां उगाही भी बड़ी वजह है। सब्जी मंडी को निर्धारित मंडी स्थल पहुंचना चाहिए। प्रशासन भी इस ओर से आंखे बंद किए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed