फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be relief from jam, underpass will be built at Adhauli railway crossing.

Budaun News: जाम से मिलेगी निजात, अढौली रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास

Sun, 25 Feb 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from jam, underpass will be built at Adhauli railway crossing.
उझानी में अंडरपास के लिए चयनित अढौली फाटक। संवाद
उझानी। रेलवे स्टेशन से सटे अढौली रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद तकनीकी टीम ने मुआयना कर लिया है। अंडरपास बनने के बाद क्रॉसिंग पर जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा उझानी होकर कादरचौक के रास्ते एटा, इटावा और मैनपुरी तक आवागमन भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

अढौली रेलवे क्रॉसिंग से होकर मालगोदाम तक अनाज और खाद लदे वाहन गुजरते हैं। इसी क्रॉसिंग से होकर एटा, मैनपुरी और इटावा से वाया बिल्सी होकर मुरादाबाद के वाहनों का भी आवागमन होता है। मालगोदाम पर मालगाडियों की शंटिंग के दौरान कभी-कभी क्रॉसिंग काफी देर तक बंद रहता है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल डिवीजन में जिन स्थानों पर अंडरपास को मंजूरी मिली है उनमें अढौली क्रॉसिंग भी शामिल है। अंडरपास पंखा रोड मोड़ से शुरू होकर बितरोई वाले छोर की ओर जाएगा। अंडरपास से होकर निकलने वाले वाहनों का एक रास्ता मालगोदाम और एक कादरचौक रोड की ओर रहेगा। एक ही अंडरपास से दोनों ओर आवागमन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मिनी बाइपास से होकर भी सुगम होगा सफर
- अढौली फाटक पर अंडरपास बन जाने के बाद दूसरे छोर से भी मालगोदाम तक ट्रक समेत अन्य वाहनों की आवाजाही के लिए मिनी बाइपास भी अहम साबित होगा। मिनी बाइपास पर पीडब्ल्यूडी ने पिछले दिनों ही मरम्मत का काम शुरू कराया है। मालगोदाम तक अनाज से लदे वाहन खासकर कृषि उत्पादन मंडी समिति की तरफ से मिनी बाइपास से होकर पहुंच सकते हैं। ऐसे वाहनों को बाजार और लिंक रोड से होकर निकलने का भी झंझट नहीं रहेगा।

------------

अढौली क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण कार्य कब शुरू होगा, यह तो अभी नहीं बताया गया है, लेकिन अंडरपास बन जाने के बाद लोगों की आवाजाही से जुड़ी दिक्कतों का समाधान हो जाएगा।- अरुण कुमार सक्सेना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed