फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be hazy sunshine for five to six days, fog will increase

Budaun News: पांच-छह दिन रहेगी धुंध भरी धूप, बढ़ेगा कोहरा

Wed, 13 Nov 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
There will be hazy sunshine for five to six days, fog will increase
आसमान में धुंध के बीच होकर निकलते लोग। संवाद
बदायूं/ उझानी। दो-तीन दिन से मौसम में बदलाव के बाद भी दिन में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। आधी रात के आसपास हालांकि ठंडक का अहसास होने लगता है, लेकिन इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पांच-छह दिन तक धुंध भरी धूप निकलते रहने के साथ ही सुबह में कोहरा बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ और दिवाली के बाद मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में गिरावट होने लगी है। ऐसा मौसम विज्ञानी भी मानते हैं, लेकिन इस बार कुछेक दिन से खासकर दिन में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। आने वाले पांच-छह दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने का अंदेशा है। आधी रात के बाद से सुबह तक ठंडक बढ़ सकती है। कोहरा भी छाया रहेगा। दिन में मौसम सामान्य होने में अभी करीब डेढ़ सप्ताह लग सकता है। यह बीमारियां पनपने की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन

फिजीशियन आरके वर्मा कहते हैं कि रात में ठंडक और दिन में गर्मी सेहत के लिए नुकसानदायक है। धुंध सांस और हृदय के रोगियों में दिक्कत बढ़ा देती है। खासकर बुजुर्गों के लिए इस मौसम में खुद की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। धुंध का प्रकोप अधिक हो तो मास्क भी इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर तक करें गेहूं की बोआई, पैदावार होगी बंपर
सरसों की फसल इन दिनों बढ़वार की ओर है। अगेती आलू बाजार में आ चुका है, लेकिन पिछेती आलू में कंद बढ़वार नहीं पकड़ पाया है। मौसम का मौजूदा मिजाज सरसों और आलू के लिए फिलहाल बहुत अच्छा माना जा रहा है। गेहूं की बोआई का भी काम शुरू हो चुका है, लेकिन बोआई अगर 25 नवंबर तक कर ली जाए तो बंपर पैदावार होने की उम्मीद रहती है। चूंकि, अब तक बारिश भी नहीं हुई है, सो किसानों को खेत का पलेबा करके ही गेहूं की बोआई करनी चाहिए। खेत में नमी कम होने पर बोआई किए जाने पर बीज ढंग से उग नहीं पाता। सब्जी फसलों के लिए मौसम मुफीद साबित हो रहा है।

धुंध तेज हवा चलने या फिर चटक धूप निकलने पर ही छंटती है। मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में तापमान कम तो हुआ है, लेकिन तेजी से गिरावट आनी चाहिए। आने वाले दिन कोहरे के होंगे।- डॉ. आलोक सागर गौतम, मौसम विज्ञानी


किसानों को गेहूं की बोआई पर ध्यान देना चाहिए। 25 नवंबर तक गेहूं की बोआई हो जाने पर पैदावार अच्छी रहती है। इसके बाद की बोआई लेट मानी जाती है। गेहूं के पकने के दिनों में जब पछवा हवाएं चलती हैं तो पैदावार प्रभावित होती है।- डॉ. संजय कुमार, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed