फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be financial burden on the people living in Sakhanu Nagar Panchayat area

Budaun News: सखानू नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वालों पर पड़ेगा आर्थिक बोझ

Sat, 19 Jul 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
There will be financial burden on the people living in Sakhanu Nagar Panchayat area
बदायूं। सखानू नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर जल्द ही आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। नगर पंचायत की ओर से गृहकर के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। नगर के 10 वार्डों के चार हजार से ज्यादा घर टैक्स के दायरे में आएंगे। नए टैक्स लागू करने से पहले लोगों से आपत्ति मांगी गई है।
विज्ञापन

सखानू नगर पंचायत की ओर से टैक्स वसूली के लिए नगर पंचायत ने वर्ष 1988 में सर्वे कराया था। उस समय 1004 मकान टैक्स के दायरे में थे। टैक्स बढ़ाने के लिए शासन से दो माह पहले नई नियमावली आई। उस नियमावली के क्रम में सखानू नगर पंचायत प्रशासन ने टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड में पास कराया। उसके बाद सर्वे कराया गया। इस बार चार हजार से ज्यादा मकान टैक्स के दायरे में आएंगे। इन सभी से 10 फीसदी तक का नया टैक्स लिया जाएगा। इसको लेकर आपत्ति भी मांगी गई है। इसमें 15 दिन का समय दिया गया है। अभी तक मकान के प्रति फुट के हिसाब से 36 रुपये से लेकर 40 रुपए प्रति वर्ष वसूला जाता था। नगर पंचायत के ईओ प्रियंका चौहान ने बताया कि अखबार के माध्यम से टैक्स की सारी जानकारी सार्वजनिक गई है। 15 दिन में नगर वासियों से आपत्ति मांगी गई है।
विज्ञापन

--
सखानू नगर पंचायत में हैं यह वार्ड
- जाटवान हरिजन बस्ती, डाकखाना, होली चौक, पछाया जगत रोड, बैंक रोड, अंसारियान, जमुनियां, मनिहार, शेखान और बंजारान।
-
बिसौली में अप्रैल से पहले बने एक हजार मकानों का होगा सर्वे
बिसौली नगर पालिका क्षेत्र में मकानों पर टैक्स लगा दिया गया है। अप्रैल से पहले बने एक हजार से ज्यादा मकानों पर टैक्स लगाने के लिए पालिका योजना बना रही है। सर्वे के लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed